27
Jan
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बदमाशों द्वारा रात के अँधेरे में पेट्रोल पम्प के मालिक के साथ मारपीट कर उनसे एक लाख 60 हजार रूपये छिनताई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जख्मी पेट्रोल पंप मालिक को घटना के बाद मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में गया। मालदा के इंग्लिश बाजार थाने के बुधिया स्टैंड इलाके में कल रात इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव देखा जा रहा है। बुधवार को अस्पताल से निकलने के बाद पेट्रोल पम्प के मालिक मासिरुद्दीन अहमद जो एक चिकित्सक भी है उन्होंने इस बारे में इंग्लिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने…
