Business

कूचबिहार में होगा 33  वां राज्य भवइया उत्सव

कूचबिहार में होगा 33 वां राज्य भवइया उत्सव

33 वां राज्य भवइया उत्सव इस वर्ष कूचबिहार के शीतलकूची में आयोजित किया जाएगा। शीतलकूची  के गोसाइयेरहाट हाई स्कूल मैदान में चार फ़रवरी से तीन दिनों तक भवइया उत्सव आयोजित किया जायेगा। राज्य के उत्तर बंगाल विकास मंत्री रविंद्र नाथ घोष ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मंत्री ने कहा एक फ़रवरी से  सिलीगुड़ी  में उत्तरबंग उत्सव  शुरू हो रहा है।  उन्होंने कहा सिलीगुड़ी के अलावा उत्तर बंगाल के सभी जिले में यह उत्सव पालित होगा। मंत्री ने कहा इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण भवइया उत्सव के आयोजन में कुछ दिक्क्तें आ रही है।  इस बीच बंगलादेशी भवइया कलाकारों को लाने का प्रयास…
Read More
स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर वेस्ट बंगाल फॉरेस्ट सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन ने किया प्रदर्शन

स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर वेस्ट बंगाल फॉरेस्ट सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन ने किया प्रदर्शन

वेस्ट बंगाल फॉरेस्ट सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन की ओर से शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर जलपाईगुड़ी अरण्य भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन की ओर से मुख्य रूप से स्थायीकरण की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर पिछले कई दिनों से संगठन के सदस्य जलपाईगुड़ी अरण्य भवन के सामने धरना दे रहे हैं।  संगठन के अध्यक्ष  जगन्नाथ साहा व सचिव किशोलय विकास दे बताया कि संगठन की ओर से स्थायी नौकरी , बकाया डीए  के  भुगतान, वेतन वृद्धि,  दुर्घटना के बाद कर्मचारियों को सरकारी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की जा रही है।   
Read More
भाजपा ने  टैब खरीदने के लिए पैसे के आवंटन में लगाया भ्रस्टाचार का आरोप, जाँच की मांग

भाजपा ने टैब खरीदने के लिए पैसे के आवंटन में लगाया भ्रस्टाचार का आरोप, जाँच की मांग

भाजपा ने अलीपुरद्वार में विद्यार्थियों को टैब खरीदने के लिए पैसे के आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भाजपा के जिला महासचिव सुमन कांजीलाल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि काफी संख्या में विद्यार्थियों के मोबाइल में टैब खरीदने के लिए दस हजार  रूपये ट्रांसफर किये जाने के मैसेज  आने के बावजूद उनके अकाउंट में पैसे जमा नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया टैब खरीदने के लिए रुपए भेजे जाने के मैसेज आने के बाद फिर फेल्ड मैसेज आ रहे हैं।  दूसरी ओर जब ये विद्यार्थी बैंक पहुंचते हैं तो उन्हें  उन्हें पता चलता है कि उनके अकाउंट में पैसे नहीं आए। इन सब…
Read More
ब्लॉक प्रशासन ने दिव्यांगों को दी व्हील चेयर साइकिल

ब्लॉक प्रशासन ने दिव्यांगों को दी व्हील चेयर साइकिल

 उत्तर दिनाजपुर जिले के कर्णदिघी ब्लाक के दिव्यांग लोगों को शुक्रवार को प्रशासन की ओर से साईकिल प्रदान की गई। कर्णदिघी  ब्लॉक की नौ ग्राम पंचायत के कुल 42 दिव्यांग लोगों को आज साइकिल दी गयी। इस अवसर पर कर्णदिघी के बीडीओ विजय मोक्तान समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। आज कर्णदिघी बीडीओ कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिव्यांगों को व्हील चेयर  व साइकिल प्रदान की गयी। कार्यक्रम में स्थानीय बीडीओ समेत स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.  
Read More
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की ओर से 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिवस पालित

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की ओर से 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिवस पालित

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस शुक्रवार को 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिवस का पालन किया। इस अवसर पर आज भक्तिनगर ट्रैफिक गार्ड के सामने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर पुलिस की  ओर से  वाहन चालक समेत दिव्यांगों को ट्राई साईकिल  प्रदान किया गया।  इतना ही नहीं कई लोगों  को हेलमेट दिया गया। इसके साथ ही पुलिस महकमे की ओर से आज पुलिस कर्मियों एंव  आम लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के पुलिस कमिश्नर देवेंद्र प्रताप सिंह व ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सब्यसाची मिश्रा एवं डीसीपी  जय टुडू समेत काफी सांख्य में अन्य पुलिस अधिकारी कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम को…
Read More