Business

बिजली के खम्भे पर चढ़ने के लिए बनाया लोहे का जूता ‘ क्लाइम्बिंग ‘

बिजली के खम्भे पर चढ़ने के लिए बनाया लोहे का जूता ‘ क्लाइम्बिंग ‘

बिजली के खंभे पर चढ़ने के लिए एक व्यक्ति ने एक विशेष प्रकार का जूता बनाया है जिसका नाम उसने 'क्लाइंबिंग' रखा है।   आमतौर पर  इलेक्ट्रिक मिस्त्री को दूर दराज व ग्रामीण क्षेत्रों में  काम करने के दौरान काफी समस्याएं आती है. बिजली के खंभे पर चढ़ने के लिए लोगों को अपने साथ भारी भरकम सीधी ले जानी पड़ती है, पर अब इसे  लेकर  परेशान होने की आवश्यकता यही है।  उत्तर दिनाजपुर के  दासपाड़ा इलाके के रहनवाले अख्तर अली ने लोहे का एक विशेष प्रकार का जूता बनाया है।  जिसका नाम उन्होंने 'क्लाइमिंग' रखा है।  इसे पहनने के बाद बड़े आसानी से लोग बिजली के खंभे पर चढ़ सकते हैं।  अख्तर  अली ने…
Read More
जलपाईगुड़ी : विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को लिए वर्कशॉप आयोजित

जलपाईगुड़ी : विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को लिए वर्कशॉप आयोजित

जलपाईगुड़ी लाइट ऑफ साइंस नामक संगठन ने विज्ञान की उच्च शिक्षा को प्रायोगिक तौर पर आगे बढ़ाने की विशेष पहल कर रहा है। संगठन की ओर से शहर के तीन नंबर गुमटी स्थित लाइट ऑफ साइंस के अस्थाई कार्यालय में एक वैज्ञानिक प्रयोगों को लेकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया.  मुख्य रूप से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति चिंतन व अवधारणा पैदा करने के लिए यह पहल की गई है। संस्था के सदस्य देवर्घ विश्वास ने बताया कि पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थी संसाधनों के अभाव  में अक्सर अपने हाथों से विज्ञान का प्रयोग करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। उन विद्यार्थियों को विज्ञान के  विभिन्न प्रयोगों के…
Read More
मालदा :  एसटीएफ ने  900 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

मालदा : एसटीएफ ने 900 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

राज्य पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ( एसटीएफ) ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर मालदा जिले से 900 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया।  एसटीएफ सूत्रों के अनुसार ओल्ड मालदा थाने के बुलबुली मोड़ इलाके में बृहस्पतिवार देर रात अभियान चलाकर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से जप्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य 10 लाख रूपये आंके गए हैं। तस्करों को शुक्रवार को ओल्ड मालदा थाने की  पुलिस के हाथों सौंप दिया गया. दूसरी ओर पुलिस ने तस्करों को शुक्रवार को मालदा अदालत में पेश किया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार तस्करों के नाम मतीकुल शेख एवं सुलेमान खान है। दोनों कालियाचक थाने…
Read More
कुष्ठ रोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने  निकाली जागरूकता रैली

कुष्ठ रोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

 कुष्ठ रोग भगवान का अभिशाप नहीं बल्कि यह जीवाणु द्वारा फैलायी गयी एक बीमारी है। इस सन्देश के साथ जलपाईगुड़ी स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर में एक जागरूकता रैली निकाली गई। कुष्ठ रोग को जड़ से खत्म करने के संकल्प  के साथ जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल से निकली इस रैली में लोगों में कुष्ठ रोग के मरीजों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने एवं इलाज में मदद करने  का आह्वान किया गया. जागरूकता रैली  सदर अस्पताल से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए अस्पताल पहुंचकर खत्म हुई। इस अवसर पर जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल के सुपर डॉक्टर गयाराम नस्कर ने बताया कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में अभी भी…
Read More
वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर मिड डे मील कर्मियों ने दिया धरना, एसडीओ को ज्ञापन

वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर मिड डे मील कर्मियों ने दिया धरना, एसडीओ को ज्ञापन

वेतन वृद्धि, स्थायीकरण,पीएफ,पेंशन, बोनस समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को 'सारा बांग्ला मिड डे मील कर्मी यूनियन' ने  इस्लामपुर बस टर्मिनस में धरना दिया।इसके साथ ही यूनियन  की ओर से इन मांगों को लेकर इस्लामपुर के एसडीओ  को ज्ञापन दिया गया। यूनियन की अध्यक्ष रुबीना खातून ने बताया कि मिड डे मील कर्मियों को न्यूनतम 21000 रूपये मासिक वेतन देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से उनका आंदोलन चल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस बारे में कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. आज वे सभी अपनी मांगों को लेकर इस्लामपुर बस…
Read More