17
Feb
नवान्न अभियान के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए डीवाईएफआई कर्मी मईदुल इस्लाम की मौत के खिलाफ सीपीएम एवं वामपंथी छात्र व युवा संगठनों की ओर से पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में बुधवार को मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर थाने का घेराव कर एसएफआई व डीवाईएफआई की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सीपीएम की राज्य कमेटी के सदस्य जामिल फेरदौस , डीवाईएफआई नेता मोहम्मद हारेज ,प्रणव कुमार दास अनूप , अनूप आचार्य समेत अन्य वामपंथी नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि 11 फरवरी को वामपंथी छात्र व युवा संगठनों की ओर से शिक्षा व सभी के लिए रोजगार उपलब्ध…
