Business

बीरभूम में बरामद हुए चार जिंदा बम

बीरभूम में बरामद हुए चार जिंदा बम

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव करीब आता जा रहा है वैसे वैसे बम बारूद और हथियारों की बरामदगी तेज हो गई है। मंगलवार को एक बार फिर बीरभूम जिले के सिउरी से पुलिस की टीम ने चार जिंदा बम बरामद किया है। जिला पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि सुबह के समय स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़े बमों को देखकर सिउरी थाने को सूचना दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बमों को बरामद कर निष्क्रिय किया है। इन बमों को किसने यहां रखा है इस बारे में…
Read More
कोकीन तस्करी : भाजपा नेता राकेश सिंह को घर में पुलिस ने घेरा

कोकीन तस्करी : भाजपा नेता राकेश सिंह को घर में पुलिस ने घेरा

कोकीन की तस्करी के मामले में जांच कर रही कोलकाता पुलिस की खुफिया टीम ने भाजपा के बंगाल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के करीबी नेता राकेश सिंह को घर के अंदर घेर लिया है। कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि मंगलवार अपराह्न के समय बड़ी संख्या में पुलिस की टीम अचानक राकेश सिंह के घर जा पहुंची। घर के अंदर ही राकेश मौजूद हैं और बाहर उसे पुलिस ने चारों तरफ से उनके घर को घेर लिया है। खबर है कि राकेश सिंह के घर की तलाशी लेने की तैयारी में…
Read More
बीएसएफ ने सीमा पर पकड़ा 150 याबा टैबलेट

बीएसएफ ने सीमा पर पकड़ा 150 याबा टैबलेट

पश्चिम बंगाल से सटी भारत बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा दल (बीएसएफ) की टीम ने याबा टेबलेट की 150 नशीली गोलियां बरामद की है। बीएसएफ की ओर से मंगलवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि सोमवार देर शाम सीमा चौकी भिठारी में बीएसएफ की टीम ने याबा टेबलेट तस्करी की सूचना प्राप्त की थी। उसी के मुताबिक इलाके की तलाशी लेकर 150 टेबलेट बरामद किए गए जिसकी कीमत 75000 रुपये है।  इसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर थाने को सौंप दिया गया है। 
Read More
महिला ने छत से कूदकर दी जान

महिला ने छत से कूदकर दी जान

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कसबा थाना इलाके में अकेली रहने वाली एक महिला ने छत से कूदकर जान दे दी है। उसकी पहचान 50 साल की जोइता घोष के तौर पर हुई है। वह थाना क्षेत्र के हेस्टिंग्स टावर में लंबे समय से अकेली रह रही थी। पति अभिजीत घोष और बेटा उससे अलग मलेशिया में रहते हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह एक बीमारी से पीड़ित थी जिसके कारण लंबे समय से डिप्रेशन में थी और मंगलवार 11:30 बजे के करीब छत से कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने उनके पति से संपर्क…
Read More
विधानसभा चुनाव : पश्चिम बंगाल में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना

विधानसभा चुनाव : पश्चिम बंगाल में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना

 शिवसेना आगामी विधानसभा चुनाव में मालदा समेत राज्य के विभिन्न जिले में  100 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है.  शिवसेना के राज्य महासचिव अशोक सरकार ने यह जानकारी दी। गौरतलब है मालदा जिले में शिवसेना ने चिकित्सकों से अधिकतम 200 रूपये फीस लेने की मांग को लेकर सामूहिक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। मंगलवार दोपहर को ओल्ड मालदा थाने के मंगलबाड़ी  चौरंगी मोड़ इलाके में शिवसेना की ओर से इस बारे में एक सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर शिवसेना के राज्य महासचिव अशोक सरकार, मालदा जिला अध्यक्ष उत्तम नंदी , महासचिव श्याम दास व सुरेश सरकार समेत अन्य…
Read More