Business

प्रशासक कन्हैयालाल अग्रवाल ने  विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

प्रशासक कन्हैयालाल अग्रवाल ने विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

  राज्य सरकार की ओर से संचालित 'द्वारे सरकार' नामक परियोजना के तहत लोगों से प्राप्त  प्रस्तावों  पर  सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है।   उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर पंचायत समिति की ओर से इन परियोजनाओं का टेंडर जारी कर इस पर काम शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को  इस्लामपुर ब्लॉक अंतर्गत इन परिजोयनाओं का शिलान्यास किया गया। इस्लामपुर नगरपालिका के प्रशासक तथा एचआरबीसी के वाइस चेयरमैन कन्हैयालाल अग्रवाल ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया।  आज 21. 5 करोड़ रूपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें सड़क , ब्रिज  समेत आय परियोजनाएं शामिल हैं।  इसके साथ ही उन्होंने राजीव गांधी सेवा केंद्र…
Read More
इस्लामपुर में तृणमूल की ओर से दीवार लेखन  जोरों पर

इस्लामपुर में तृणमूल की ओर से दीवार लेखन जोरों पर

उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में भाजपा के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार के तहत दीवार लेखन का काम शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को इस्लामपुर लोहापट्टी रोड संलग्न इलाके में तृणमूल कांग्रेस के उत्तर दिनाजपुर जिला अध्यक्ष तथा इस्लामपुर नगरपालिका के प्रशासक कन्हैयालाल अग्रवाल ने अपने हाथों से तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में दीवार लेखन किया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस की ओर से दीवार लेखन का काम शुरू किया गया था. इसके बाद से जिला व ब्लाक स्तर पर दीवार लेखन का काम चल रहा है। दूसरी…
Read More
अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरे वार्ड कोर्डिनेटर नांटू पाल

अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरे वार्ड कोर्डिनेटर नांटू पाल

सिलीगुड़ी नगर निगम का  वार्ड नंबर 12  शहर के अति महत्वपूर्ण व व्यस्त माना जाता है।  इस वार्ड में काफी संख्या में दुकानें व  वाणिज्यिक प्रतिष्ठान है, जिस वजह से सड़क के दोनों किनारे काफी मात्रा में अतिक्रमण की समस्याएं देखी जाती है।  नगर निगम की ओर से दुकानदाओं से बार-बार अतिक्रमण हटाने के लिए  आवेदन किये जाने के बावजूद कोई लाभ नहीं दिखता। आखिरकार गुरुवार को वार्ड कोऑर्डिनेटर नान्तु पाल वार्ड के लोगों को साथ लेकर खुद अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरे। उन्होंने सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण हटाने के साथ ही अवैध पार्किंग में लगे वाहनों को भी हटा दिया। इस दौरान वार्ड कोऑर्डिनेटर नांटू पाल  ने लोगों से इस समस्या…
Read More
तृणमूल सरकार का विकल्प वाममोर्चा – कांग्रेस गठबंधन ही – अशोक

तृणमूल सरकार का विकल्प वाममोर्चा – कांग्रेस गठबंधन ही – अशोक

ब्रिगेड में महासम्मेलन के समर्थन में वाममोर्चा की रैली   28 फरवरी को कोलकाता के ब्रिगेड में महा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को वाममोर्चा  की ओर से सिलीगुड़ी में एक महा रैली निकाली गई। वरिष्ठ सीपीएम नेता व सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य के नेतृत्व में निकली इस रैली में काफी संख्या में वाममोर्चा  समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक अशोक भट्टाचार्य  ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए वाम मोर्चा एवं कांग्रेस ने हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की तृणमूल  सरकार से लोग त्रस्त हैं।  तृणमूल की सरकार में राज्य में विकास ठप है।…
Read More
अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती : जितना भी सीबीआई लगा लो, कुछ भी होने वाला नहीं है

अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती : जितना भी सीबीआई लगा लो, कुछ भी होने वाला नहीं है

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के शरणार्थी मतुआ बहुल क्षेत्र ठाकुरनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा के जवाब में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को जनसभा की है। इस दौरान पत्नी रूजीरा बनर्जी से कोयला तस्करी के मामले में संदिग्ध संलिप्तता को लेकर सीबीआई पूछताछ पर उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए चुनौती दी। बनर्जी ने कहा कि चाहे जितना भी सीबीआई कोई लगा ले लेकिन उनका कुछ भी बिगड़ने वाला नहीं है।मतुआ  की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीबीआई , ईडी , इनकम टैक्स जो…
Read More