27
Feb
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत एनजेपी थाने की पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर एक होटल से काफी मात्रा में अवैध देसी -विदेशी जप्त की। पुलिस सूत्रों के अनुसार ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सफ़ेद वर्दी में शुक्रवार को एनजेपी स्टेशन संलग्न इंडियन ऑयल के गेट के सामने एक होटल में अभियान चलाकर काफी मात्रा में देसी -विदेशी शराब जप्त की। इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है लंबे समय से एनजेपी इलाके में पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है । एनजेपी स्टेशन के आसपास के इलाके में भी अवैध शराब का…
