04
Mar
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक लापता व्यवसायी का फंदे से लटकता शव बरामद किए जाने की घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ओल्ड माला थाने के मंगलबाड़ी ग्राम पंचायत के नलडुबी इलाके में बुधवार को इस घटना के प्रकाश में आने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बाबुल पाल (42 )के रूप में की गई है। वह नलडुबी इलाके के रहने वाले थे. नलडुबी बस स्टैंड के निकट उनकी मिठाई व चाय की दुकान थी। बुधवार…
