Business

दूसरे दलों को तोडना भाजपा का एजेंडा बन गया है – रंजन सरकार

दूसरे दलों को तोडना भाजपा का एजेंडा बन गया है – रंजन सरकार

तृणमूल कांग्रेस के दार्जीलिंग जिला अध्यक्ष रंजन  सरकार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा का बंगाल में कोई राजनीतिक कार्यकर्त्ता नहीं है इसी कारण यह पार्टी दूसरे दलों को तोड़ने में लगी है।   श्री सरकार ने कहा काफी  संघर्ष के बाद एक राजनीतिक कार्यकर्त्ता तैयार होता है।  भाजपा दूसरे दलों के नेताओं व कर्मी को तोड़कर अपने दल में शामिल करने में लगी है।  सिलीगुड़ी में पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में  उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक परिवार की तरह है।  परिवार का प्रत्येक सदस्य एकजुट होकर पार्टी के विकास के बारे में सोचता है।   उन्होंने कहा कि…
Read More
जिस व्यक्ति से सिलीगुड़ी का विकास होगा उसी को उम्मीदवार बनाया जायेगा – राजू बिष्ट

जिस व्यक्ति से सिलीगुड़ी का विकास होगा उसी को उम्मीदवार बनाया जायेगा – राजू बिष्ट

दार्जीलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने हालही में तृणमूल सुप्रीमो एंव राज्य  की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सिलीगुड़ी में महंगाई के खिलाफ रोड शो करने को नाटक करार दिया है। बुधवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर संवादाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी तो महंगाई दर 2 डिजिट तक पहुंच गयी थी।  लेकिन अब जब केंद्र में भाजपा की सरकार है यह 4 से 5 फीसदी  के बीच  है।  उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बिना सच्चाई जाने बयानबाजी कर रही है।  भाजपा द्वारा सिलीगुड़ी में उम्मीदवारों के एलान के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…
Read More
सीपीएम नेता शंकर घोष ने पार्टी को कहा अलविदा , पार्टी नेतृत्व से नाराजगी के कारण लिया फैसला

सीपीएम नेता शंकर घोष ने पार्टी को कहा अलविदा , पार्टी नेतृत्व से नाराजगी के कारण लिया फैसला

पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद के कारण सीपीएम के दिग्गज नेता शंकर घोष ने बुधवार को पार्टी को अलविदा कह दिया है। बुधवार को अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मलेन में  शंकर घोष ने कहा कि छात्र राजनीति से उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। उसके बाद वे पार्टी की बड़ी जिम्मेदारियों को निभाते गए पर पिछले तीन  चार सालों में पार्टी के भीतर उनकी बातें नहीं सुनी जा रही थी।  वे कई बार अपनी  बातें पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखने की कोशिश की पर  हर बार उसे अनदेखा कर दिया  जाता था।  पार्टी के भीतर  उनका दम घुट रहा था। इस घुटन से आजादी के…
Read More
अशोक भट्टाचार्य होंगे वाम – कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार ,सिलीगुड़ी वासियों से समर्थन की उम्मीद

अशोक भट्टाचार्य होंगे वाम – कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार ,सिलीगुड़ी वासियों से समर्थन की उम्मीद

 सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के लिए वाममोर्चा - कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार का ऐलान किया जा चुका है. मौजूदा विधायक व सीपीएम नेता अशोक भट्टाचार्य संयुक्त गठबंधन की ओर से सिलीगुड़ी के उम्मीदवार होंगे। इधर उम्मीदवार के ऐलान के साथ ही आज सिलीगुड़ी के  विभिन्न इलाके में सीपीएम नेता अशोक भट्टाचार्य के नाम से दीवार लेखन भी शुरू हो गया। सीपीएम नेता व गठबंधन के उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य खुद आज पार्टी के चुनाव चिन्ह दीवाल पर अंकित कर लोगों से सीपीएम को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सरकार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस दौरान…
Read More
चाय पर चर्चा ‘ से तृणमूल उम्मीदवार डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने शुरू किया चुनाव प्रचार , दीदी को वोट देने की अपील

चाय पर चर्चा ‘ से तृणमूल उम्मीदवार डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने शुरू किया चुनाव प्रचार , दीदी को वोट देने की अपील

  जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा सीट  के तृणमूल उम्मीदवार डॉ प्रदीप कुमार वर्मा चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वह पैदल चल का लोगों के घर-घर जाकर उनसे मिल रहे हैं तथा  उनकी समस्याएं सुन रहे हैं. बुधवार को वे शहर के सुभाष रेसकोर्स पाड़ा इलाके में चाय पर चर्चा के दौरान लोगों से मिले।  उन्होंने  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों को लोगों के समक्ष रखते हुए  इस बार भी राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की. तृणमूल  जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सैकत  चटर्जी  समेत अन्य वरिष्ठ नेता उनके साथ थे।  तृणमूल उम्मीदवार  डॉ  प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि इससे पहले जलपाईगुड़ी  सदर…
Read More