Business

मालदा :  स्कूल में  खुला पहला सेफ होम , 30 बेड के सेफ होम में भोजन व ऑक्सीजन की व्यवस्था

मालदा : स्कूल में खुला पहला सेफ होम , 30 बेड के सेफ होम में भोजन व ऑक्सीजन की व्यवस्था

ओल्ड मालदा में  मंगलवार को कोरोना मरीजों के लिए सेफ होम का उद्घाटन किया गया. ओल्ड   मालदा नगरपालिका की पहल पर बाचामारी जीके हाई स्कूल में कोरोना मरीजों के लिए पहला सेफ होम बनाया गया गया है । ओल्ड  मालदा नगरपालिका के प्रशासक कार्तिक घोष की पहल पर स्कूल में 30 बेड के बने सेफ होम  का उद्घाटन किया गया ।  यहाँ कोरोना मरीजों को रहने, खाने और ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है.   अतिरिक्त जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने मंगलवार दोपहर को इस सेफ होम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मालदा नगर पालिका के पूर्व प्रशासक कार्तिक घोष, प्रखंड स्वास्थ्य…
Read More
दलगांव वन क्षेत्र हाथी का शव बरामद होने से सनसनी

दलगांव वन क्षेत्र हाथी का शव बरामद होने से सनसनी

अलीपुरद्वार जिले के दलगांव वन क्षेत्र से मंगलवार दोपहर को एक जंगली हाथी का शव बरामद किये जाने को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जलपाईगुड़ी वन विभाग के दलगांव वन क्षेत्र के अलीनगर इलाके में आज पूर्ण वयस्क दतैल हाथी का शव पाया गया. मृत हाथी के दांत सलामत बताये जा रहे हैं। वन विभाग सूत्रों के अनुसार हाथी के शव में सड़न शुरू हो गयी है।  वन कर्मियों ने हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जंगल के आस पास के गांव के लोगों…
Read More
उत्तर रेलवे ने मर्डर केस में आरोपी पहलवान सुशील कुमार को किया सस्पेंड

उत्तर रेलवे ने मर्डर केस में आरोपी पहलवान सुशील कुमार को किया सस्पेंड

एक पहलवान के मर्डर केस में दिल्ली पुलिस के रिमांड में भेजे गए पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. अब उन्हें उत्तर रेलवे ने सस्पेंड कर दिया है. 23 मई को गिरफ्तारी के बाद सुशील कुमार को रोहिणी कोर्ट ने 6 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया था. कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार और उसके साथियों ने पीड़ितों को जानवरों की तरह मारा. हत्यारोपी सुशील कुमार और उसके साथ उस इलाके में अपना आतंक कायम करना चाहते थे. दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह भी कहा था कि हत्या…
Read More
चक्रवाती तूफान यास अगले 12 घंटे में हो सकता है खतरनाक

चक्रवाती तूफान यास अगले 12 घंटे में हो सकता है खतरनाक

भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को भविष्यवाणी की है कि चक्रवाती तूफान Yaas अगले 12 घंटे में खतरनाक तूफान में बदल जाएगा. मौसम विभाग ने अपने बुलैटिन में कहा है कि पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान यास पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 9 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर- उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है. मौसम विभाग ने कहा, 'इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. अगले 12 घंटे में यह खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. यह उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा, और तेज होगा और 26 मई की सुबह तक…
Read More
मालदा : तेजी से स्वास्थ्य हो रहे कोरोना के मरीज , कोविद अस्पताल लगभग खाली

मालदा : तेजी से स्वास्थ्य हो रहे कोरोना के मरीज , कोविद अस्पताल लगभग खाली

लॉकडाउन की वजह से कोरोना संक्रमण  के मामले में  काफी कमी आई है।कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने की वजह से चांचल  सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बनाए गए नए कोरोना वार्ड में मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है. इसके अलावा कई मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इससे जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में राहत की सांस है। जिला स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया  कि लॉक डाउन के बाद से संक्रमणों की संख्या में काफी गिरावट आई है। लार के सैंपल लेने के बाद जो पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, उसमें अब काफी कमी…
Read More