Accident

कूड़े के ढेर में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप 

कूड़े के ढेर में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप 

मालदा शहर के रथबाड़ी इलाके में कूड़े के ढेर में अचानक लगने से चारों और अफरातफरी मच गयी. दिवाली से ठीक पहले आग लगी की खबर सुनते ही लोगों में दहशत फैल गई. जानकारी के अनुसार  मालदा शहर के बीचोबीच रथबाड़ी इलाके में बुधवार की सुबह कूड़े के ढेर में अचानक आग लगने से चारों ओर हड़कंप मच गया. आगलगी की खबर सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने में जुट गयी । दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर जल्द  काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रथ बाड़ी इलाके…
Read More
रुई के गोदाम में भीषण आग, १५ लाख का नुकसान अलीपुरद्वार

रुई के गोदाम में भीषण आग, १५ लाख का नुकसान अलीपुरद्वार

अलीपुरद्वार के पुरान बाजार इलाके में मंगलवार को रुई की गोदाम में भीषण आग लगने से चारो ओर हड़कंप मचा गया। सूत्रों के अनुसार आज दोपहर को पुरान बाजार क्षेत्र में कपास के गोदाम में अचानक आग लग गयी। आगलगी की खबर मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गयी। आग लगने की खबर मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष प्रसेनजीत कर भी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों के प्रयास से काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जाँच में यह माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। दूसरी ओर, गोदाम के…
Read More
नाले में गिरने से युवक की मौत

नाले में गिरने से युवक की मौत

 नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना कालचीनी प्रखंड अंतर्गत डीमा चाय बागान की है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार इलाके के निवासी बाली ओंराव (21) बीती रात घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इलाके के एक तालाब में उसका शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी.सूचना मिलने के बाद कालचीनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया. मृतक के परिवार के अनुसार, 'बाली मानसिक रूप से भी असंतुलित था।' पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल…
Read More
हिलकार्ट रोड की एक इमारत के भूतल में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू

हिलकार्ट रोड की एक इमारत के भूतल में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू

 सिलीगुड़ी में हिलकार्ट रोड के एयरव्यू मोड़ इलाके में सोमवार सुबह अचानक एक  इमारत के भूतल पर आग लग गयी। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने इलाके की एक इमारत के भूतल पर आग जलती देखी। इसके बाद स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। आगलगी की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जाता है पास के  टायर की दुकान आग की लपटों से बाल-बाल बच गई। दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में शार्ट…
Read More
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

 अलीपुरद्वार जिले के कामाख्यागुड़ी इलाके में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार  गुरुवार  देर रात कामाख्यागुरी तेतुलतला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 सी पर दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने  उन्हें कामाख्यागुड़ी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई. वही हालत  अधिक बिगड़ने पर  दूसरे को अलीपुरद्वार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ,जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मारे गए युवकों के नाम मिनमय साहा और सुब्रत दास हैं। उनका…
Read More