29
Dec
प्रमुख दूरसंचार कंपनी 'वी' ने ट्रेवल बैंकिंग फिनटेक 'नियो' के साथ एक विशेष साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य विदेश यात्रा करने वाले अपने उपभोक्ताओं को जीरो फॉरेक्स मार्कअप कार्ड की सुविधा प्रदान करना है। अपनी तरह की इस पहली साझेदारी के तहत, छुट्टी, काम या शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले ग्राहकों को मात्र २४ घंटे के भीतर उनके घर पर कार्ड की डिलीवरी मिल सकेगी। वी के उपयोगकर्ता सीधे 'वी ऐप' के माध्यम से इस कार्ड के लिए अनुरोध कर सकते हैं, जिसके बाद नियो के अधिकारी केवाईसी वेरिफिकेशन, कार्ड सेटअप और ट्रायल ट्रांजैक्शन जैसी प्रक्रियाओं में उनकी सहायता…
