सिलीगुड़ी नगर निगम का अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी  

73

सिलीगुड़ी नगर निगम का अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी है। निगम की ओर से आज वार्ड नंबर 36 के शांतिनगर में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। निगम सूत्रों के अनुसार अवैध निर्माण की शिकायत के बाद आज उसे तोडा गया। अवैध रूप से बने उस घर का उपयोग आयोजनों के लिए भी किया जाता था। घर के मालिक को निगम की ओर से कई बार नोटिस दिया गया था। कुछ कार्रवाई नहीं होते देख  शुक्रवार को निगम की ओर से  पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोडा गया।