एक करोड़ का ब्राउन शुगर जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

148

पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर दो तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से एक करोड़ रुपए का ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। बुधवार शाम को सिलीगुड़ी की न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने उन्हें पकड़ा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों के नाम संजीव मिश्रा और मोहम्मद सैफुल हुसैन हैं। ‘

संजीव नक्सलबाड़ी का सैफुल मालदा का रहने वाला है। उनके पास से 537 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। उन्हें कश्मीर कालोनी से गिरफ्तार किया‌ गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनके पास पहले से खबर‌थी कि कश्मीर कालोनी में दो तस्कर ब्राउन शुगर की तस्करी करने आ रहे हैं। इसी अनुसार उन्होंने अभियान चलाया। पुलिस के इलाके में पहुंचते ही दोनों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनके पास से ब्राउन शुगर जब्त कर‌ लिया।