निंजाओं की दुनिया में हर छोटी चाल और सही समय पर बनाया गया ‘हैंड साइन’ नायक की पहचान होती है। इसी साहस और एकाग्रता के विचार को आगे बढ़ाते हुए, ब्रिटानिया ट्रीट क्रीम वेफर्स Sony YAY! के साथ मिलकर ग्लोबल एनीमे आइकन नारुतो (Naruto) के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत नारुतो यूनिवर्स से प्रेरित ‘स्पेशल एडिशन पैक्स’ लॉन्च किए गए हैं। इसके साथ ही ब्रिटानिया भारत का पहला एफएमसीजी ब्रांड है, जिसने इस मशहूर फ्रैंचाइज़ के साथ हाथ मिलाया है। इस सहयोग पर बात करते हुए ब्रिटानिया के जनरल मैनेजर (मार्केटिंग), सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा, “भारत में युवाओं के बीच एनीमे एक मजबूत सांस्कृतिक प्रभाव के रूप में उभरा है, और नारुतो इस स्पेस की सबसे पहचानी और पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइज़ियों में से एक है। हमें इस विशेष सहयोग के माध्यम से अपने उपभोक्ताओं तक नारुतो की दुनिया लाने की खुशी है। यह साझेदारी एक इमर्सिव अनुभव प्रदान करती है, जिससे फैंस गेमिफाइड फॉर्मेट में नारुतो यूनिवर्स के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं। ब्रिटानिया में, हम लगातार ऐसे इनोवेटिव एंगेजमेंट के तरीकों की तलाश में रहते हैं, जो हमारे उपभोक्ताओं के साथ सार्थक और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक जुड़ाव बनाएं।”
इस साझेदारी पर बोलते हुए, Sony YAY! के मार्केटिंग हेड, सुजॉय रॉय बर्धन ने कहा, “भारत में एनीमे अब एक मुख्यधारा की सांस्कृतिक ताकत बन चुका है, और नारुतो जैसी फ्रेंचाइज़ियों ने बहु-पीढ़ी फैनडम तैयार किया है। इस तरह के सहयोग ब्रांड्स को इस सांस्कृतिक रफ्तार से जुड़ने और नए दर्शकों के साथ सार्थक व अनुभवात्मक तरीके से संवाद करने का अवसर देते हैं।”
कैंपेन के बारे में बात करते हुए Schbang की नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर, दिप्शिका रवि ने कहा, “‘#TreatItJutsuItWinIt’ कैंपेन ब्रिटानिया ट्रीट क्रीम वेफर्स को एक ऐसे ब्रांड के रूप में स्थापित करता है, जो बड़ी जीतों के साथ-साथ उन छोटी सफलताओं को भी पहचानता है, जो हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आकार देती हैं। नारुतो के साथ इस साझेदारी के माध्यम से, ब्रिटानिया ट्रीट उन खास पलों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करता है, जहां हर अर्जित ट्रीट मायने रखती है।”
नारुतो एक वैश्विक सांस्कृतिक प्रतीक है, जो नारुतो उज़ुमाकी की यात्रा को दर्शाता है—एक अडिग जज़्बे वाला किरदार, जो अपने गांव का नेता यानी होकेज बनने का सपना देखता है। इस सीरीज़ की एक्शन का केंद्र है जुत्सु की अवधारणा—रहस्यमय कलाएं या तकनीकें, जिनका उपयोग निंजा करते हैं। इन तकनीकों को क्लासिक निंजा हैंड साइन की सटीक श्रृंखलाओं के ज़रिये सक्रिय किया जाता है—एक ऐसी प्रक्रिया, जिसमें कौशल और समर्पण दोनों की आवश्यकता होती है।
