इस त्योहारी मौसम में ब्रिटानिया मैरी गोल्ड ने अनमोल यादों को दिया सुनहरे पलों का रूप

त्योहारी मौसम में पश्चिम बंगाल अनगिनत ख़ास पलों के धागों में बुना होता है। यह मौसम जितना भव्य उत्सवों का है, उतना ही छोटी-छोटी बातों का भी – पारिवारिक रस्में, अपनों के साथ होने का एहसास, अपनों के संग चाय की प्यालियों पर होने वाली बातचीत; यही वे पल हैं जो त्योहार को सचमुच यादगार बनाते हैं। इस त्योहारी मौसम में ब्रिटानिया मैरी गोल्ड इन्हीं पलों का जश्न मना रहा है “माय पूजो मोमेंट ऑफ़ गोल्ड” के साथ – एक ऐसा कैंपेन, जो पूरे पश्चिम बंगाल के उपभोक्ताओं को उन पलों को कैमरे में क़ैद कर साझा करने के लिए आमंत्रित करता है, जो उनकी पूजो को ख़ास बनाते हैं।

कैंपेन पर टिप्पणी करते हुए सिद्धार्थ गुप्ता, वीपी-मार्केटिंग, ब्रिटानिया ने कहा, “त्योहार हमेशा से लोगों के एक साथ आने का अहम हिस्सा रहे हैं। लंबे अरसे बाद मिलते जाने-पहचाने चेहरे, जी उठते मोहल्ले और चाय की प्यालियों पर चलती रहने वाली बातचीत – यही वे पल हैं जो इस मौसम को याद रखने के हमारे अंदाज़ का हिस्सा बन जाते हैं। ‘माय पूजो मोमेंट ऑफ़ गोल्ड’ के साथ हम लोगों को उनके लिए ख़ास मायने रखने वाले पल साझा करने के लिए आमंत्रित कर इसी भावना का जश्न मनाना चाहते थे। इन कहानियों के ज़रिए हमें उम्मीद है कि हम उन तमाम बातों का उत्सव मना सकेंगे, जो पूरे पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए त्योहारी मौसम को सचमुच ख़ास बनाती हैं।”

“हमारी कोशिश थी कि बेसब्री से इंतज़ार किए जाने वाले त्योहारी मौसम के इस शुभ समय को पूरी तरह स्थानीय अंदाज़ में पेश किया जाए। ढाक के रियाज़ से लेकर पंडाल की तैयारियों और परिवारों के एक साथ आने तक, इंतज़ार के यही छोटे-छोटे पल त्योहार को ख़ास बनाते हैं। ब्रिटानिया मैरी गोल्ड के साथ हम इन्हें ‘मोमेंट्स ऑफ़ गोल्ड’ के रूप में मना रहे हैं… त्योहार की यादें तो सदाबहार होती हैं,” यह कहना है दीपशिखा रवि, नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर, शबैंग का।
चाहे किसी नवजात का पहला त्योहार हो, कई दिनों की तैयारी के बाद आख़िरकार चाय की प्याली और ब्रिटानिया मैरी गोल्ड के साथ सुस्ताते मोहल्ले के वॉलंटियर हों, सुकून भरा ब्रेक लेता कोई ढाकी हो, या ब्रिटानिया मैरी गोल्ड के पैकेट के साथ नई पीढ़ी को त्योहार की कहानियाँ सुनाते दादा-दादी – यह ब्रांड लंबे समय से इन छोटे लेकिन सार्थक त्योहारी पलों का हिस्सा रहा है। इस कैंपेन के ज़रिए उपभोक्ता अपना “मोमेंट ऑफ़ गोल्ड” कैमरे में क़ैद कर उसके पीछे की गोल्पो (कहानी) साझा कर सकते हैं और उन लोगों व परंपराओं का जश्न मना सकते हैं, जो उनके त्योहार को अनूठा बनाते हैं।
शबैंग (Schbang) द्वारा परिकल्पित इस कैंपेन को एक डिजिटल फ़िल्म के ज़रिए जीवंत किया गया है, जिसमें एक युवती किसी बंगाली घर में पूजो के आगमन की दस्तक देने वाली जानी-पहचानी रस्मों को बयान करती है। नए कपड़े पहनकर देखने और लगातार लंबी होती शॉपिंग लिस्ट से लेकर परिवार की चहल-पहल से गुलज़ार घरों, देर रात तक चलने वाली अड्डेबाज़ी और ब्रिटानिया मैरी गोल्ड के साथ बाँटी गई चाय की प्यालियों तक, यह फ़िल्म उन छोटे-छोटे पलों का जश्न मनाती है जो त्योहार को यादगार बनाते हैं। पूजो जितनी भव्य उत्सवों में बसती है, उतनी ही इन रोज़मर्रा की रस्मों में भी – इसी सोच का उत्सव मनाते हुए यह फ़िल्म याद दिलाती है कि सबसे अनमोल त्योहारी यादें अक्सर साथ बिताए छोटे, दिल से जुड़े पलों में ही बनती हैं।
उपभोक्ता ब्रिटानिया मैरी गोल्ड के स्पेशल-एडिशन पैक पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर, अपने ‘पूजो मोमेंट ऑफ़ गोल्ड’ की तस्वीर अपलोड कर और 50 शब्दों में उसकी कहानी साझा कर इसमें हिस्सा ले सकते हैं। चुने गए विजेताओं को सोने का सिक्का* जीतने का मौक़ा मिलेगा।

By Business Bureau