बोल्डर लदा डंपर दुकान में घुसा, चार की मौत, कई लोग घायल, उग्र लोगों ने किया पथावरोध

126

गुरुवार रात एक भयावह सड़क हादसे में चार‌ लोगों की जान चली गई। घटना जलपाईगुड़ी के जलेश्वरी बाजार की है। आशीष घर मोड़ से आमबाड़ी जाने के क्रम में एक बोल्डर लदा डम्पर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया, जिससे बोल्डर के नीचे कई लोग दब कर घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने चार लोगों के मृत होने की पुष्टि की। जबकि कई लोगों इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। शुक्रवार सुबह घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने इसके प्रतिवाद में रास्ते पर पत्थर फेंक कर अवरोध कर दिया। उन्होंने इस दौरान वाहनों की गति पर लगाम लगाने की मांग की।