एशियन हाईवे से महिला का रक्तरंजित मिला शव, पति भी घायल

117

हांसी मारा एशियाना हाईवे से घर लौटने के दौरान दम्पत्ति हमले का शिकार हो गये, जिसमें महिला की जान चली गई। महिला गर्भवती थी और उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाते गए हैं। गुरुवार रात घटना रात घटना अलीपुरदुआर जिला के हांसी मारा फाड़ी के भूटान गामी एशियान हाईवे की है। मृत गर्भवती महिला का नाम मजीदा बेगम है जबकि घायल का नाम एकरामुल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दम्पत्ति जयगांव में कुछ खरीदारी करने के लिए दम्पत्ति अपने एक परिजन के पास गया था। कूचबिहार के घोकसाडांगा के रहने वाले एकरामुल पेशे से ठेकेदार है। वहां से खरीदारी करने के बाद घर लौटने के दौरान हांसी मारा ओवरब्रिज के समीप एशियाना हाईवे पर वे हमले का शिकार हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था और महिला के गले पर भी घाव के निशान थे। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को रक्तरंजित अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर जयगांव थाना और हांसी मारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों तथा स्थाई लोगों की मदद से दोनों को अलीपुरदुआर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पति की हालत गंभीर होने के कारण उसे एमजेएन अस्पताल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका आठ महीने की गर्भवती थी और उसका भूटान में ठेकेदारी का काम करता है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि बदमाशों ने छिनताई के उद्देश्य से दम्पत्ति पर हमला किया होगा। घटना के बाद से इलाके में तनाव‌का माहौल है। दम्पत्ति के परिजनों ने बताया कि मजीदा आठ माह की गर्भवती थी और गुरुवार रात को अपने पति के साथ जयगांव से घर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने छिनताई के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया है। बहन के शरीर के सारे गहने गायब थे। साथ ही एकरामुल के पास नगदी भी‌ थी। किस कारण यह घटना हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।