स्वेच्छा सेवी संस्था ब्लड डोनर अॉर्गनाइजेशन ने लड़की की शादी में की आर्थिक मदद

255

एक गरीब घर की बेटी की शादी में स्वयं सेवी संस्था ब्लड डोनर अॉर्गनाइजेशन के सदस्यों ने आर्थिक मदद के साथ-साथ मछली और मिठाई देकर मदद की।
जानकारी के अनुसार,

जलपाईगुड़ी के शिरीषतल्ला के समीप 21 नम्बर वार्ड के बिलपाड़ा इलाके के रहने वाले बासु सूत्रधर अपनी बेटी की शादी के लिए संस्था से आर्थिक मदद मांगी थी। इसके बाद ही उन्होंने जरूरी राशि और विभिन्न सामग्री उपहार के तौर पर संस्था की ओर से दी गई। इस दौरान संस्था की ओर से शोलमारी फूलबाड़ी शाखा के कोआर्डिनेटर पंकज बाड़ ई, पर्यवेक्षक नित्यानंद बर्मन और दीपक सेन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।