Blog

जलपाईगुड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ असम सरकार – भाजपा ने किया राहत सामग्री का वितरण

जलपाईगुड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ असम सरकार – भाजपा ने किया राहत सामग्री का वितरण

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की सरकार द्वारा भेजी गई राहत सामग्री अब पश्चिम बंगाल के जलगुड़ी जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुँचाई गई। धूपगुड़ी ब्लॉक के जलढाका नदी के किनारे स्थित बाढ़ग्रस्त इलाकों में भाजपा के जिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों के हाथों में राहत सामग्री सौंपी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि अब तक सरकारी मदद उन तक नहीं पहुंची थी। कई स्वयंसेवी संगठन राहत कार्य कर रहे थे, लेकिन सरकारी निगरानी और सहयोग की कमी महसूस की जा रही थी। इसके साथ ही राजनीतिक पक्षपात के आरोप भी सामने आए थे। ऐसे हालात…
Read More
फरक्का स्टेशन पर नकली नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार, 2 लाख 97 हज़ार 500 रुपये के जाली नोट बरामद

फरक्का स्टेशन पर नकली नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार, 2 लाख 97 हज़ार 500 रुपये के जाली नोट बरामद

नकली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए फरक्का जीआरपी ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ₹2,97,500 के जाली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सौदा होने से पहले ही दोनों को पकड़ लिया गया। जीआरपी के आईसी प्रशांत राय ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के नाम सुझीत दास (19) और रबिउल शेख (30) हैं। सुझीत का घर मालदा ज़िले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के सबदलपुर में है, जबकि रबिउल मालदा के कालियाचक थाना क्षेत्र के महब्बतपुर का निवासी। गुरुवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर चित्तरंजन रजक के नेतृत्व…
Read More
छठ पूजा को लेकर जलपाईगुड़ी में बांस के सामानों की दुकानें सजीं – बढ़ी कीमतों से चिंतित व्यापारी

छठ पूजा को लेकर जलपाईगुड़ी में बांस के सामानों की दुकानें सजीं – बढ़ी कीमतों से चिंतित व्यापारी

छठ पूजा के अवसर पर जलपाईगुड़ी के बाजारों में बांस के बने सामानों की बिक्री शुरू हो गई है। शहर के म्यूनिसिपल मार्केट, शियालपाड़ा और अन्य इलाकों में बांस से बने कुल्हा, टोकरी, दउरा और बांसुरी जैसी वस्तुएं बिक रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी छठ पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, बांस की बढ़ी हुई कीमतों ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि इस साल कच्चे बांस की दरें आसमान छू रही हैं, जिससे मुनाफा कम और खर्च अधिक हो रहा है। बांस उत्पाद विक्रेता अब भी…
Read More
टाटा टी अग्नि लीफ के टिकुली आर्ट पैक्स ने छठ पूजा से पहले त्योहारी मांग को बढ़ाया

टाटा टी अग्नि लीफ के टिकुली आर्ट पैक्स ने छठ पूजा से पहले त्योहारी मांग को बढ़ाया

बिहार और झारखंड का मशहूर चाय ब्रांड, टाटा टी अग्नि ने छठ पूजा के पवित्र पर्व के लिए प्रस्तुत किए हैं लिमिटेड-एडिशन फेस्टिव पैक, जिन्हें बिहार की पारंपरिक टिकुली कला से सजाया गया है। हाथों से बनाए जाने वाले, बहुत ही महीन डिज़ाइन वाली टिकुली कला की शुरूआत 800 से भी अधिक साल पहले हुई थी। टाटा टी अग्नि के हर पैक को बिहार की प्राचीन, समृद्ध परंपराओं, कलाओं, इतिहास और संस्कृति को सम्मानित करने के लिए बनाया गया है। प्रत्येक पैक छठ पूजा के चार दिनों की भक्ति और अनुष्ठानों को दर्शाता है: नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य, और…
Read More
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गुरुवार को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को दो विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 22 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में सात विकेट खोकर 265 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप, हर्षित और सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार दूसरी हार है। इससे पहले पर्थ में खेला गया पहला वनडे…
Read More