29
Dec
कोरोना संक्रमण के बीच पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जहा 20 जोड़े ने साथ साथ जीने मरने की कसम खाई। मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर मिटना सोलेमिया हाई मदरसा प्रांगण में मंगलवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इंटरनेशनल चैरिटी ऑर्गनाइजेशन की आर्थिक मदद एवं जमात ए इस्लामी हिंद के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को लेकर इलाके में काफी उत्साह देखा गया. इस अद्भुत विवाह समारोह को देखने हजारों की संख्या में लोग यहां एकत्रित हुए थे। विवाह समारोह के बाद नव दंपति को वहां मौजूद वरिष्ठ लोगों ने आशीर्वाद दिया…
