Blog

दो ड्रग्स कारोबारी गिरफ्तार , 100 बोतल  फेंसिडिल ,एक गाडी व 14 . 5  लाख रूपये बरामद

दो ड्रग्स कारोबारी गिरफ्तार , 100 बोतल फेंसिडिल ,एक गाडी व 14 . 5 लाख रूपये बरामद

उत्तर दिनाजपुर जिले के कर्णदिघी थाने की पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चला कर  तुंगीदिघी बस स्टैंड इलाके से मादक पदार्थों के दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया।  पुलिस ने बताया उनके नाम  रवीउल इस्लाम और मुबारक शेख है. इनमें रवीउल  इस्लाम का घर  कबरगाडी कामात इलाके में है जबकि  मुबारक शेख  का घर कालियाचक के  मौजमपुर  इलाके में है।  पुलिस के अनुसार ये दोनों लंबे समय से कर्णदिघी व  रायगंज के विभिन्न इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करता था।  ये लोग बिहार में भी अपनी गतिविधि बनाए रखे थे। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कल शाम अभियान चलाकर तुंगीदिघी  बस स्टैंड इलाके में दोनों…
Read More
रायगंज में भाजपा व तृणमूल समर्थकों में भिड़ंत ,भाजपा ने थाने का किया घेराव

रायगंज में भाजपा व तृणमूल समर्थकों में भिड़ंत ,भाजपा ने थाने का किया घेराव

उत्तर नागपुर जिले के रायगंज में कल रात भाजपा के  'आर नोय अन्याय' कार्यक्रम के दौरान तृणमूल समर्थकों द्वारा हमले किए जाने की घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव देखा गया। रायगंज नगरपालिका के  22 नंबर वार्ड में कल रात इस घटना के खिलाफ भाजपा समर्थकों ने रायगंज थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।  दुसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के इस आरोपों  को खारिज कर दिया है। जानकारी के अनुसार कल देर शाम को रायगंज नगरपालिका के 22  नंबर वार्ड के शमशान कॉलोनी इलाके में भाजपा समर्थक 'आर नोय अन्याय ' के तहत  जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। दूसरी ओर इसी इलाके में सत्ताधारी तृणमूल…
Read More
चोखेर आलो ‘ के तहत लगाए गए नेत्र जांच शिविर

चोखेर आलो ‘ के तहत लगाए गए नेत्र जांच शिविर

पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गरीब लोगों की आँखों की बीमारी के इलाज के लिए शुरू की गई 'चोखेर आलो ' परियोजना के तहत मंगलवार को जलपाईगुड़ी खड़िया अंचल के तत्वाधान में एक शिविर का आयोजन किया गया. पांडापाड़ा कालीबाड़ी योग माया हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित इस शिविर में काफी संख्या में लोगों ने अपनी आँखों की जांच कराई।   शिविर का मुख्य उद्देश्य नवजात से लेकर वयस्क लोगों की आँखों  की जाँच करना था।  ताकि समय रहने उनकी आँखों की बिमारियों का पता लगा कर उसका इलाज शुरू किया जा सके।  शिविर में आँखों के निःशुल्क ऑपरेशन के साथ…
Read More
ममता का दावा : खेल के लिए राजनीति से दूर होना चाहते हैं लक्ष्मी रतन

ममता का दावा : खेल के लिए राजनीति से दूर होना चाहते हैं लक्ष्मी रतन

पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला के कैबिनेट से इस्तीफा देने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि शुक्ला ने मंत्रिमंडल पद नहीं छोड़ा है बल्कि खेल में खुद को और अधिक व्यस्त करने के लिए सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्ति चाही है। इसे स्वीकार कर लिया गया है। दरअसल शुक्ला ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजा है जिसे स्वीकार कर लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक ममता का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। चार दिन…
Read More
जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीसीयू का हुआ उद्घाटन

जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीसीयू का हुआ उद्घाटन

जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मंगलवार को सीसीयू  का उद्घाटन किया गया। अस्पताल के  सातवें माले में फिलहाल 10 बेड का  सीसीयू  किया गया है।   जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीसीयू शुरू  होने से आस इस क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं।  आज उद्घाटन समारोह में जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति सह एसजेडीए चेयरमैन विजय चंद्र बर्मन , ओएसडी डॉ सुशांत राय ,अस्पताल सुपर गंगाराम नमस्कर समेत अन्य चिकिस्तक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.  
Read More