Blog

स्वास्थ्य साथी कार्ड के बावजूद नहीं मिली चिकित्सा , मरीज की मौत

स्वास्थ्य साथी कार्ड के बावजूद नहीं मिली चिकित्सा , मरीज की मौत

राज्य सरकार द्वारा संचालित 'स्वास्थ्य साथी ' का कार्ड रहने के बावजूद चिकित्सा के अभाव में एक प्रौढ़  की मौत  का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा अंचल के निवासी एक प्रौढ़ का चिकित्सा के अभाव में मौत होने का आरोप लगाते हुए उसके परिवार वालों ने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बताया वे लोग स्वास्थ्य साथ कार्ड लेकर अस्पताल से नर्सिंग होम का चक्कर लगाते रहे पर कही इलाज नहीं हुआ और अंत में मरीज ने दम तोड़ दिया।  बताते चले हालही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी निजी अस्पतालों को चेतावनी देते हुए कहा था कि स्वास्थ्य साथी परियोजना के…
Read More
गरीब व जरूरतमंदों में कंबल वितरित

गरीब व जरूरतमंदों में कंबल वितरित

तृणमूल  कांग्रेस से मालदा जिले कके महासचिव बुलबुल खान  अपने जन्मदिन के अवसर पर  शुक्रवार को काफी संख्या में दिव्यांग लोगों को कंबल वितरित किया।  हरिश्चंद्रपुर  तृणमूल छात्र एवं युवा संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरिश्चंद्रपुर  दो नंबर ब्लॉक के सोनाकॉल स्कूल मैदान में गरीबों एंव जरूरतमंदों में कंबल बांटे । इस अवसर पर हरिश्चंद्रपुर  एक नंबर ब्लॉक  तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष व छात्र नेता विमल झा, प्रधान व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर तृणमूल  नेता  बुलबुल खान ने बताया कि वे लोग  हमेशा  गरीब व  असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहने हैं ,उनके सुख दुख में शरीक होते हैं। …
Read More
एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

दिल्ली स्थित एम्स में कोरोना का पहला वैक्सीन लगाया गया. इसके कुछ ही मिनटों बाद एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया को कोरोना का वैक्सीन लगाया गया. बता दें कि डॉ गुलेरिया देश के टॉप चिकित्सा विशेषज्ञ हैं. डॉ गुलेरिया ने ये वैक्सीन लेकर सभी तरह की आशंकाओं को निराधार साबित कर दिया है.
Read More
जलपाईगुड़ी में भी राम मंदिर निर्माण के लिए अर्थ संग्रह अभियान शुरू

जलपाईगुड़ी में भी राम मंदिर निर्माण के लिए अर्थ संग्रह अभियान शुरू

पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भी शुक्रवार से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अर्थ संग्रह अभियान शुरू किया गया.  आज भगवान राम  की पूजा अर्चना के बाद संगठन के सदस्य घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए अर्थ संग्रह किया। संगठन के सदस्यों ने बताया कि 15 जनवरी से 31 जनवरी तक का भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए अर्थ संग्रह अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले आज जलपाईगुड़ी के डांगापाड़ा स्थित कालीबाड़ी में  भगवान राम की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद संगठन के सदस्य  मंदिर निर्माण के…
Read More
अलीपुरदुआर में पुस्तक मेला शुरू ,  मंत्री रविंद्र नाथ घोष ने किया उद्घाटन

अलीपुरदुआर में पुस्तक मेला शुरू , मंत्री रविंद्र नाथ घोष ने किया उद्घाटन

अलीपुरद्वार जिले के कामाख्यागुडी  हाई स्कूल में शुक्रवार से सप्तम पुस्तक मेला शुरू हुआ। राज्य के उत्तर बंगाल विकास मंत्री रविंद्र नाथ घोष ने मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में अलीपुरद्वार के जिला शासक सुरेंद्र कुमार मीणा, जिला परिषद की सभाधिपति शीलादास सरकार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस वर्ष पुस्तक मेले में कुल 26 स्टॉल लगाए गए हैं। पुस्तक मेला 20 जनवरी तक चलेगा। मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  मंत्री रविंद्र नाथ घोष ने लोगों से पुस्तक पढ़ने का आह्वान करते हुए उनसे पुस्तक मेले का  आनंद उठाने की…
Read More