26
Mar
अलीपुरद्वार जिले के ब्लॉक नंबर दो के उत्तर पारोकाटा इलाके की सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। शुक्रवार दोपहर को इस सड़क से एक कंटेनर गुजर रहा था। अचानक कंटेनर का ऊपरी हिस्सा हाई वोल्टेज तार से टकरा गया. बिजली के तार की चपेट में आने से कंटेनर में आग लग गई। गाडी में तेजी से आग फैलती गयी . स्थानीय लोगों ने कंटेनर को रोककर उसमें लगी आग बुझाने लगे। आगलगी की खबर मिलते ही दमकल गाडी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी। कुछ देर बाद शामुकतला थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया।
