Blog

मालदा में भाजपा नेताओं ने चुनावी रणकौशल पर किया मंथन

मालदा में भाजपा नेताओं ने चुनावी रणकौशल पर किया मंथन

विधानसभा चुनाव को लेकर मालदा में मंगलवार को भाजपा नेताओं ने एक अहम बैठक की। बैठक में भाजपा के 23 शाखा संगठन के नेता व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ओल्ड मालदा थाने की साहापुर ग्राम पंचायत के पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में भाजपा नेताओं ने चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की.  बैठक में उत्तर मालदा विधानसभा के प्रभारी तथा भाजपा के केंद्रीय नेता संजय चंद्रवंशी,  पार्टी के प्रदेश महासचिव शांतनु बासु , जिला अध्यक्ष गोविंद चंद्र मंडल ,ओल्ड मालदा पंचायत समिति के नेता प्रतिपक्ष निताई मंडल समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में भाजपा…
Read More
तृणमूल उम्मीदवार ओम प्रकाश मिश्रा ने किया प्रचार , किया जीत का दावा

तृणमूल उम्मीदवार ओम प्रकाश मिश्रा ने किया प्रचार , किया जीत का दावा

सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार ओम प्रकाश मिश्रा मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ सिलीगुड़ी विधानसभा  क्षेत्र के पांच नंबर वार्ड में  चुनाव प्रचार किया। उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के दार्जीलिंग जिला के अध्यक्ष रंजन सरकार समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता व समर्थक मौजूद थे। चुनाव प्रचार के दौरान मीडिआ से मुखातिव होकर ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें स्थानीय पार्टी नेतृत्व का पूरा समर्थन मिल रहा है।  उन्होंने कहा सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाके से वे अवगत नहीं है पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से वे सभी इलाके में लगातार चुनाव…
Read More
भारी मात्रा में गांजा जप्त , पुलिस हिरासत में महिला

भारी मात्रा में गांजा जप्त , पुलिस हिरासत में महिला

विधानसभा चुनाव से पूर्व एनजेपी थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी शहर से सटे फुलबाड़ी माडर मोड इलाके से काफी संख्या में गांजा के पैकेट बरामद किया है।  पुलिस ने इस सिलसिले में एक महिला को हिरासत में लिया है।  दूसरी ओर  विधानसभा चुनाव से पहले इतनी  बड़ी  संख्या में गांजा के पैकेट के साथ महिला को हिरासत में लिए जाने की खबर को लेकर पूरे शहर में हलचल मची है. न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस गांजा सहित महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस महिला से पूछताछ कर गांजा के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है.स्थानीय लोगों…
Read More
राहुल गांधी पर भी कसा तंज

राहुल गांधी पर भी कसा तंज

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि देश आज बदल रहा है। देश ऐसा बदला है कि जो भगवान को नहीं मानते थे वे मंदिरों में जाने लगे हैं। एक बार राहुल गांधी मंदिर में पूजा करने गए थे तो ऐसे बैठे थे जैसे नमाज पढ़ने बैठे हों। उनको पुजारी ने टोका था और कहा था कि यह पवित्र स्थान है। यहां की मर्यादा है। आप पूजा करने बैठे हैं कि नमाज पढ़ने। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने बंगाल को बर्बाद किया और रही सही कसर ममता ने पूरा कर दी…
Read More
काफी मात्रा में कफ सिरप एंव नशीला टेबलेट्स जप्त , एक गिरफ्तार

काफी मात्रा में कफ सिरप एंव नशीला टेबलेट्स जप्त , एक गिरफ्तार

आशीघर आउटपोस्ट की पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर काफी मात्रा में कफ सिरप व नशीला टेबलेट जप्त किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार  पर न्यू पालपाड़ा इलाके में अभियान चलाकर ये  मादक पदार्थ जप्त किए गए.  पुलिस ने बताया कि इलाके के रहनेवाले संजीव घोष नामक एक व्यक्ति द्वारा लम्बे समय से मादक पदार्थों का कारोबार किए जाने की शिकायतें मिल रही थी।  इसी के आधार पर पुलिस ने  संजीव  घोष के  गोदाम से छापेमारी की।  पुलिस ने उसके गोदाम से काफी मात्रा में नशीला टेबलेट व कफ सिरप जप्त किया। पुलिस ने घर के मालिक सुभाष…
Read More