14
Oct
OnePlus 8T स्मार्टफोन से आज पर्दा उठाया जाएगा। वनप्लस के इस अपकमिंग हैंडसेट को 14 अक्टूबर को होने वाले ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। अब लॉन्च से एक दिन पहले फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। इसके अलावा, वनप्लस के फाउंडर और सीईओ पीट लाउ ने भी ट्वीट कर वनप्लस 8टी के डाइमेंशन और वज़न के बारे में जानकारी दी है। खबरों के मुताबिक, वनप्लस नए 10000mAh क्षमता वाले पावरबैंक पर भी काम कर रही है। पीट लाउ के लेटेस्ट ट्वीट से खुलासा हुआ है कि वनप्लस 8टी की मोटाई 8.4 मिलीमीटर और वज़न 188 ग्राम होगा।…
