08
Mar
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक पार्टियां चुनाव मैदान में उतर आई है। इधर वाम मोर्चा एवं कांग्रेस गठबंधन भी चुनाव प्रचार में पीछे नहीं रहना चाहते। गठबंधन की ओर से सिलीगुड़ी में सोमवार से संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार का आगाज किया गया। सिलीगुड़ी नगर निगम के एक नंबर वार्ड के धर्मनगर, राजीव नगर, कुलीपाड़ा समेत विभिन्न इलाके में गठबंधन नेताओं ने चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार में वरिष्ठ सीपीएम नेता व सिलीगुड़ी के मौजूदा विधायक अशोक भट्टाचार्य , माटीगाड़ा - नक्सलबाड़ी के कांग्रेस विधायक शंकर मालाकार समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता…
