09
Mar
उम्मीदवारों के चयन को लेकर तृणमूल कांग्रेस में बगावत के सुर तेज होते जा रहे हैं। जलपाईगुड़ी के राजगंज सीट से खगेश्वर राय को उम्मीदवार उम्मीदवार बनाये जाने के खिलाफ तृणमूल नेता कृष्ण दास गुट ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ये सभी कृष्ण दास को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कृष्ण दास गुट के समर्थकों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग अवरोध कर यातायात ठप कर दिया। इसके साथ ही इन लोगों ने राजगंज ब्लॉक के विभिन्न अंचलों में विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है तृणमूल कांग्रेस द्वारा राजगंज सीट से खगेशवर राय के उम्मीदवार घोषित किये जाने …
