Blog

मालदा जिला प्रशासनिक भवन में बंदर को  देखने उमड़ी लोगों की भीड़, लोगों ने लगाए जयश्री राम के नारे

मालदा जिला प्रशासनिक भवन में बंदर को देखने उमड़ी लोगों की भीड़, लोगों ने लगाए जयश्री राम के नारे

मालदा जिला प्रशासनिक भवन  परिसर में दुर्लभ प्रजाति के एक बंदर देखे जाने  को लेकर लोगों में भारी कौतुहल देखा जा रहा है। जाकारी के अनुसार गुरुवार  सुबह से ही मालदा जिला प्रशासनिक भवन परिसर में इस बंदर को इधर उधर घूमते देखा गया।  इस अनोखे बंदर को देखने के लिए आस पास के लोग काफी संख्या में वहां इकट्ठे होने लगे। बताया जा रहा है  यह बंदर रविवार रात से ही पास के काली मंदिर में दिख रहा है। इधर बंदर को देखते ही कल लोग  जय श्रीराम के नारे लगाने लगे
Read More
चाय बागान में घुसा हाथियों का झुण्ड, ग्रामीणों में हड़कंप

चाय बागान में घुसा हाथियों का झुण्ड, ग्रामीणों में हड़कंप

अलीपुरदुआर जिले के बक्सा बाघ  परियोजना के जंगल से 19 हाथियों का एक झुंड गुरुवार को रायमातांग चाय बागान  में घुस कर जमकर तांडव मचाया। चाय बागान  में हाथियों के झुण्ड के घुसने की खबर मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंच कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुट गए । बताया जाता है  दोपहर तक  हाथियों का झुण्ड रायमतंग चाय बागान में खड़ा रहा । वन कर्मी हाथी के झुंड को जंगल भेजने की लगातार  कोशिश कर रहे हैं।
Read More
तृणमूल ने कोरोना पीड़ितों के लिए खोला सहायता केंद्र

तृणमूल ने कोरोना पीड़ितों के लिए खोला सहायता केंद्र

तृणमूल कांग्रेस ने कोरोना पीड़ितों के लिए सार्वजनिक सहायता केंद्र शुरू किया है। गुरुवार को फालाकाटा ब्लॉक के पांच माइल तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में सहायता केंद्र के लिए हेल्पलाइन चालू किया गया।  तृणमूल कांग्रेस  के महासचिव संजय दास ने बताया कि ब्लॉक के असहाय कोरोना पीड़ितों को भोजन और दवा सहित सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।  साथ ही उन्होंने कहा कि इस सहायता केंद्र से आंशिक लॉक डाउन के कारण बेरोजगार हो चुके लोगों की भी मदद की जाएगी। 
Read More
चाय बागान में मिला मृत तेंदुआ , श्रमिकों में दहशत

चाय बागान में मिला मृत तेंदुआ , श्रमिकों में दहशत

अलीपुरद्वार जिले में हाटीपोता  रेंज के जयंती चाय बागान में  तेंदुए के शव बरामद किये जाने को लेकर  पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है  गुरुवार दोपहर को श्रमिक जब जयंती चाय बागान में काम करने पहुंचे तो अचानक उन्होंने चाय बागान के अंदर एक मृत तेंदुए देखा। घटना के प्रकाश में आने के बाद  छोर ओर अफरा तफरी मच गयी।  फ़ौरन इस बारे में हाटीपोता रेंज अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी।   तेंदुआ का शव बरामद किये जाने की खबर मिलते ही वनकर्मी  घटनास्थल पर पहुंचकर  मृत तेंदुए को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया ।वन…
Read More
सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्किट में छापेमारी , कई गिरफ्तार

सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्किट में छापेमारी , कई गिरफ्तार

आंशिक लॉक डाउन के दौरान निर्धारित समय के बाद भी सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्किट  खुले रहने पर प्रधाननगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर   बाजार बंद कराया।  पुलिस ने लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।  दूसरी ओर  रेगुलेटेड मार्किट  के व्यवसायियों ने पुलिस कार्रवाई  के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन व्यवसाइयों का कहना था  आंशिक लॉक डाउन का जो समय सीमा निर्धारित किया गया है उस कम समय में ट्रकों से सामानों की लोडिंग - अनलोडिंग संभव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लॉक डाउन के दौरान  बाजार खुलने के समय दोपहर दो बजे…
Read More