21
May
अलीपुरदुआर जिले के जटेश्वर किशोर तीर्थ क्लब एवं फालाकाटा प्रखंड स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गुरुवार को जटेश्वर बाजार क्षेत्र के लगभग 100 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया. संस्था के सदस्यों ने बताया कोरोना की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर किशोर तीर्थ क्लब ने जटेश्वर वासियों के कल्याण के लिए यह पहल की है. क्लब के सदस्यों ने आगे कहा कि इलाके के लोगों के लिए ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराने की पहल की जा रहे है। क्लब के सूत्रों के अनुसार, ऑक्सीजन के कुल चार सिलेंडर फिलहाल उनके पास उपलब्ध हैं।
