Blog

वाममोर्चा ने कोविड  को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा

वाममोर्चा ने कोविड को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा

जिला वाममोर्चा नेताओं ने  कोविड के वर्तमान हालातों के मद्देनजर जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न  मुद्दों को लेकर  जिलाधिकारी  को ज्ञापन सौंपा. शुक्रवार को वाममोर्चा प्रतिनिधि कोरोना प्रोटोकॉल  का पालन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिला वाममोर्चा के महासचिव कौशिक मिश्रा ने कहा कि कोरोना की स्थिति में खून की कालाबाजारी चल रही है. इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वेक्सिनेशन प्रणाली को सरल बनाने की मांग की ।  साथ ही उन्होंने कहा कोरोना महामारी में कुछ व्यापारियों ने आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक कर कालाबाजारी शुरू कर दी है. इसके खिलाफ तत्कालक कार्रवाई की जानी चाहिए। …
Read More
आज रात से कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी रुपये ट्रांसफर करने की यह सुविधा:NEFT

आज रात से कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी रुपये ट्रांसफर करने की यह सुविधा:NEFT

अगर आप रुपयों के लेनदेन के लिए National electronic funds transfer (NEFT) सर्विस का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। रविवार, 23 मई को 14 घंटे के लिए एनईएफटी सेवा बंद रहेगी। इस दौरान आप एनईएफटी के जरिए रुपयों का लेनदेन नहीं कर पाएंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है। अगर आपको रविवार को एनईएफटी सेवा का उपयोग करना है, तो इस सर्विस के बंद रहने का समय जान लें और समय पर अपना काम निपटा लें, जिससे आपको असुविधा ना हो। RBI के tweet के मुताबिक NEFT को तकनीकी…
Read More
देश में ब्लैक फंगस के 8848 मरीज,

देश में ब्लैक फंगस के 8848 मरीज,

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा (Sadanand Gowda) ने आज कहा कि देश भर में लगभग 9,000 लोग म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस (Black Fungus) से संक्रमित हैं. उन्होंने कहा कि इस बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने फंगल संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक प्रमुख दवा की 20,000 से अधिक शीशियां प्रभावित राज्यों को भेजी हैं. इस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित गुजरात, जिसने 2,281 मामले दर्ज किए हैं - को 5,800 शीशियां आवंटित की गई हैं, जबकि दूसरे सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र को 5,090 शीशियां दी गई हैं. आंध्र प्रदेश को प्रभावित 910 मरीजों के इलाज…
Read More
कर्फ्यू तोड़ने के आरोप में सब्जी बेच रहे किशोर को पुलिस ने पीटा, हो गई मौत

कर्फ्यू तोड़ने के आरोप में सब्जी बेच रहे किशोर को पुलिस ने पीटा, हो गई मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव जिले में दो पुलिस कांस्टेबल और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. तीनों पर आरोप है कि इनलोगों ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 17 वर्षीय लड़के की पुलिस हिरासत में पिटाई की, जिससे कथित तौर पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.  पुलिस ने एक बयान में कहा, ''आरोपी होमगार्ड जवान को सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है.'' यह घटना उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बे के भटपुरी इलाके में हुई जब 17 वर्षीय किशोर कथित तौर पर अपने घर के…
Read More
चक्रवात ‘यास’: ओडिशा ने जिलों को अलर्ट किया

चक्रवात ‘यास’: ओडिशा ने जिलों को अलर्ट किया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 26 मई को यास चक्रवात के ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से गुजरने की आशंका जताने के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 30 में से 14 जिलों को सतर्क कर दिया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना एवं भारतीय तट रक्षक बल से स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। ओडिशा के मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के संग बैठक के बाद कहा कि अगर चक्रवात ‘यास’ का राज्य पर कोई प्रभाव पड़ता है तो राज्य सरकार ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है।…
Read More