13
Feb
सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित जन स्वास्थ्य तकनीकी विभाग (PHE) के कार्यालय में आज उस समय तनाव फैल गया, जब बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले लगभग दो वर्षों से उन्हें उनके किए गए कार्यों का भुगतान नहीं किया गया है। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में PHE विभाग से जुड़े ठेकेदार सेवक रोड स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ठेकेदारों का कहना है कि उन्होंने विभिन्न सरकारी परियोजनाओं…
