कूचबिहार में राजनीतिक झड़पों की तफ्तीश पर पहुंची भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम

78

पंचायत चुनावों को लेकर कूचबिहार में बार-बार राजनीतिक झड़पें देखने को मिली है। राजनीतिक झड़पों में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। कई भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मिलने और बात करने के लिए भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम कूचबिहार पहुंची। भाजपा के केंद्रीय नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में टीम आज कूचबिहार में मृत भाजपा कार्यकर्ता जयंत बर्मन की पत्नी से मिलने पहुंची, जिनकी दिनहाटा के कालामाटी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
वहीं आज इस फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्यों ने कूचबिहार के एक निजी अस्पताल में जाकर अस्पताल में भर्ती भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही इस फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्यों ने इस विपदा की घरी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। टीम का कूचबिहार के ब्लॉक नंबर 1 के फोलिमारी ग्राम पंचायत क्षेत्र में मृत भाजपा कार्यकर्ता माधव विश्वास के घर जाने का भी कार्यक्रम है।