संदेशखाली की घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने शुरू किया विरोध  प्रदर्शन 

60

संदेशखाली की घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा की ओऱ से आज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शेख शाहजहां की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में ठंड और बारिश के बावजूद संदेशखाली की घटना के विरोध में जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को धूपगुड़ी बस स्टैंड इलाके में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं हाथ में तख्तियां लटकाकर और हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह विरोध कार्यक्रम रात 8 बजे तक चलेगा।