संदेशखाली की घटना को लेकर बीजेपी ने किया सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट का घेराव, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प, हिरासत में लिए गए कई भाजपा कार्यकर्ता

54

संदेशखाली की घटना में पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए भाजपा के तरफ से आज सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट घेराव अभियान का आह्वान किया गया था, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। घटना में पुलिस ने कई महिलाओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण  इलाके में काफी तनाव फैल गया। 

 उल्लेखनीय है कि संदेशखली में महिलाओं पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बीजेपी पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस पर जमकर हमला बोला । आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल राज्य बलात्कारियों की सरकार की तरफ से संचालित राज्य में बदल गया है। पुलिस इस मामले में निष्क्रिय बनी हुई है। इसके खिलाफ सिलीगुडी पुलिस आयुक्तालय के सामने प्रदर्शन किया गया। भाजपा के नेताओं का कहना है तृणमूल कांग्रेस की  तालिबानी मानसिकता और संस्कृति बन गई है और पुलिस की भूमिका काफी सेवक की तरह हो गई है।

शाहजहां शेख, जिसने विशेष रूप से कमजोर समुदायों और एससी/एसटी की युवा महिलाओं का व्यवस्थित यौन शोषण रैकेट चलाया है, उसे बेदाग जाने दिया  या और महिलाओं के विरोध करने पर महिलाओं पर ही उल्टा अत्याचार किया गया। सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक  पुलिस कमिश्नरेट का घेराव करने करने पहुंचे थे, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। पुलिस और भाजपा कर्मियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।