इस्लामपुर : 200 भाजपा समर्थक तृणमूल में शामिल इस्लामपुर

 उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर ब्लॉक के  रामगंज में शुक्रवार को  करीब 200 लोग  भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इस  अवसर पर उत्तर दिनाजपुर जिलाध्यक्ष तृणमूल कनैलाल अग्रवाल, इस्लामपुर प्रखंड अध्यक्ष जाकिर हुसैन ,रामगंज  – 2 ग्राम पंचायत के प्रधान  के  प्रतिनिधि गुरुम सिंह, इस्लामपुर प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद बुडू सहित तृणमूल के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन कोरोना नियमों के अनुसार किया गया था. उत्तर दिनाजपुर जिलाध्यक्ष कनैलाल अग्रवाल और प्रखंड अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने करीब 200  भाजपा समर्थकों को तृणमूल का झंडा प्रदान कर  अपने दल  में शामिल किया। इस अवसर पर रामगंज 1 और 2 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद बुडू को बनाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कनैलाल अग्रवाल ने कहा कि रामगंज 1 ग्राम पंचायत के दो गांव रमेशपुरो और इलुआबाड़ी के करीब 200 भाजपा समर्थक आज तृणमूल में शामिल हुए,  दूसरी ओर भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल होने वाले लोगों ने कहा  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विकास कार्य से प्रभावित होकर वे लोग  तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं । पंचायत प्रधान  प्रतिनिधि गुरुम सिंह ने कहा कि दो रामगंज पंचायतों के बीच समन्वय समिति का गठन किया गया है।चुनाव के दौरान भाजपा को वोट देने और तृणमूल कांग्रेस में वापस आने की इच्छा रखने वालों के लिए आज यहां एक बैठक का आयोजन किया गया था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *