लोगों की मदद को भाजपा ने शुरू की निःशुल्क वाहन परिसेवा, फोन पर बुक कर उठाया जा सकेगा लाभ

100

कोरोना महामारी काल में लोगों की मदद के लिए इस्लामपुर भाजपा के शहर मंडल व जिला नेतृत्व की मौजूदगी में सोमवार को एक वाहन का उद्घाटन किया गया.  सामान्य रोगियों के अस्पताल पहुंचाने के साथ साथ बुजुर्ग बैंक से पैंशन उठाने के कामों में इसका उपयोग कर सकता है। फोन से बुकिंग करने पर यह वाहन  निःशुल्क उपलब्ध होगा।  भाजपा के उत्तर दिनाजपुर जिले के उपाध्यक्ष बासुदेव सरकार ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर जिले में कोरोना तेजी से फ़ैल रहा है। इस महामारी काल में लोगों की सेवा के लिए आज उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर शहर में एक वैन का लोकार्पण किया गया. वैन का उपयोग सामान्य रोगियों और वाहनों के अभाव में आने-जाने में असमर्थ लोगों के लिए किया जायेगा . साथ ही चोपड़ा क्षेत्र में आज राजनीतिक हिंसा और कोविड स्थिति के कारण बेघर हो चुके लोगों की मदद के लिए आज कुछ खाद्यान्न लेकर एक वैन चोपड़ा के लिए रवाना हुआ. जिलाध्यक्ष ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखायी। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष बासुदेव सरकार, उत्तर दिनाजपुर जिले के उपाध्यक्ष सुरजीत सेन, मंडल अध्यक्ष संदीप भट्टाचार्य और दुलाल नंदी मौजूद थे।