भाजपा के पंचायत सदस्य के बेटे पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार

81

भाजपा के पंचायत सदस्य के बेटे पर हमला करने का आरोप तृणमूल पर लगा। घटना तुफानगंज-2 ब्लॉक के बरकोदाली-2 ग्राम पंचायत के सौरखाता इलाके में हुई है। भाजपा के पंचायत सदस्य के बेटे अपू बर्मन पर कथित तौर पर तृणमूल के बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला किया। घटना को लेकर पूरे इलाके में काफी उत्तेजना फैल गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कल रात बक्सीरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पंचायत सदस्य के बेटे को तुफानगंज महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा पंचायत सदस्य के बेटे का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में तुफानगंज-2 ब्लॉक के बारकोडाली-2 के सौरखाता इलाके से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि, तुफानगंज-2 ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष चैती बर्मन बरुआ ने दावा किया कि भाजपा द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।