फंदे से लटका मिला भाजपा नेता का शव , हत्या की आशंका

113

अलीपुरद्वार के घाघरा इलाके  में बुधवार को भाजपा के एक युवा नेता का फंदे से लटकता शव बरादम किये जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया| मृतक की पहचान शुभ्रजती   घोष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक साल पहले शुभ्रजती  दूसरे राज्य में काम करने गया था।  वहां से लौटने के बाद वह वे सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए। शुभ्रजती भाजपा युवा मोर्चा की 12 नंबर मंडल के सचिव भी थे।

बताया जाता है मंगलवार देर रात  वह  घर नहीं लौटे ।  आज सुबह उसके घर से कुछ दूरी पर बांस की बाड़ पर लटका उसका शव मिला। शुभ्राजती का  शरीर का अधिकतर हिस्सा जमीन पर पड़ा था, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि यह आत्महत्या है या फिर उसकी हत्या की गई है ।

उधर, भाजपा  ने  शुभ्राजती  की हत्या किये जाने का दावा किया है। भाजपा नेता व समर्थक  इस बारे में मामला दर्ज कराने अलीपुरद्वार थाने गए थे पर  उनका आरोप है वहां उनकी शिकायत नहीं सुनी गयी , इससे आक्रोशित होकर वे लोग  अलीपुरद्वार बक्सा फीडर रोड अवरोध कर प्रदर्शन शुरू  कर दिया। बाद में  अलीपुरद्वार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटना की  जांच का आश्वासन देने पर पथावरोध समाप्त हुआ| पुलिस  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर  घटना की जांच शुरू कर दी है।