भक्तिनगर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर फुटपाथ पर लगाए लगे अवैध दुकानों को हटाया

89

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्तिनगर ट्रैफिक पुलिस ने सिलीगुड़ी सालूगाड़ा क्षेत्र में फुटपाथ पर लगाए लगे दुकानों को हटा दिया| राज्य सरकार के निर्देशानुसार जाम की समस्या से निजात पाने के लिए सड़कों के फुटपाथ पर कब्जा करने और अवैध कारोबार करने के आरोप में कई अवैध दुकानों को हटाया गया| पुलिस सूत्रों के मुताबिक लोग अवैध तरीके से रास्ते पर कब्ज़ा कर दूकान चला रहे हैं|

जिससे राहगीरों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं| इससे जाम की समस्या बढ़ जाती हैं| इसीलिए ये अभियान चलाया गया एवं आनेवाले दिनों में भी ये अभियान जारी रहेगा| आज करीब 20 , 25 अवैध दुकानों को हटाया गया हैं|