बिरयानी के मांस में कीड़े पाए जाने की घटना को लेकर बंगीय हिंदू मंच ने नगर निगम की भूमिका पर उठाए सवाल, किया विरोध प्रदर्शन 

बंगीय हिंदू मंच ने एक दुकान की बिरयानी के मांस में कीड़े पाए जाने की घटना में सिलीगुड़ी नगर निगम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वे गुरुवार सुबह नगर निगम पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस की बाधा के कारण प्रदर्शनकारी नगर निगम के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को सिलीगुड़ी के चंपासारी इलाके में एक दुकान पर बिक रही बिरयानी के मीट में एक ग्राहक को कीड़ा मिला। इस बात को लेकर शहर में माहौल काफी गरमा गया। विरोध को देखते हुए दुकान मालिक दुकान छोड़कर भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने दुकान को नियंत्रण में लेकर उसे बंद करा दिया।

बंगीय हिंदू मंच  महामंच ने आज सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर को इस मुद्दे को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया कि नगर निगम कोई निगरानी नहीं रख  रही है। बंगीय हिंदू मंच के सदस्य  नगर निगम के सामने एकत्र हुए और नारे लगाते हुए तथा हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। पुलिस ने मंच के सदस्यों को नगर निगम गेट के सामने रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वे गेट के सामने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

मंच की ओर से सुदीप भगत ने आरोप लगाया कि शहर में जगह-जगह बिरयानी की दुकानें खुल रही हैं। भोजन अस्वास्थ्यकर वातावरण में तैयार किया जा रहा है। इससे पहले मेयर के खुद के वार्ड 33 में एक दुकान पर बिरयानी में कीड़े पाए गए थे। लेकिन तब नगर निगम ने इन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। नगर निगम का खाद्य विभाग लगभग सोया हुआ है।

By Sonakshi Sarkar