बंगाल ; कोयला और बालू कांड में ईडी की बड़ी कार्रवाई: जामुड़िया, रानीगंज और दुर्गापुर के कई ठिकानों पर छापेमारी

पश्चिम बंगाल के कोयला और बालू तस्करी मामले की जांच की आंच अब और तेज हो गई है। शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आसनसोल के जामुड़िया और रानीगंज इलाकों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से इलाके के व्यवसायियों और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे कोलकाता से ईडी की टीम तीन गाड़ियों में सवार होकर जामुड़िया पहुँची। जांच एजेंसी का मुख्य निशाना रमेश बंसल का परिवार रहा। ईडी की अलग-अलग टीमों ने निम्नलिखित ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की:

जामुड़िया बाजार के पास पंजाबी मोड़ स्थित रमेश बंसल का आवास।उनके दो बेटों— सुमित बंसल और अमित बंसल के आवास।पंजाबी मोड़ स्थित एक हार्डवेयर की दुकान और पास के एक गोदाम।जामुड़िया हाटतला स्थित बंसल हार्डवेयर। छापेमारी के दौरान तनाव तब बढ़ गया जब रमेश बंसल के छोटे बेटे सुमित बंसल पर कवरेज कर रहे पत्रकारों के काम में बाधा डालने और उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा।छापेमारी का यह सिलसिला केवल जामुड़िया तक सीमित नहीं रहा।

ईडी के अधिकारियों ने: पांडवेश्वर के नवग्राम में मोहम्मद माइजुल के घर पर दस्तक दी।दुर्गापुर के सेपको (Sepco) इलाके में बालू कांड के सिलसिले में प्रबीर दत्त के आवास पर गहन तलाशी ली।सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी कोयला और बालू तस्करी से जुड़े वित्तीय लेनदेन (Money Laundering) के पुख्ता सबूतों के आधार पर की जा रही है। जांच टीम दस्तावेजों, बैंक खातों और डिजिटल डेटा को खंगाल रही है ताकि तस्करी के इस खेल में शामिल बड़े नामों तक पहुँचा जा सके।

By Sonakshi Sarkar