भारत-नेपाल सीमा से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से एक बांग्लादेशी  नागरिक को गिरफ्तार किया है। एसएसबी के जवानों ने इस व्यक्ति को हिरासत में लिया और उससे लगातार पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान असली जानकारी सामने आई।

इस व्यक्ति ने बताया की वह  बांग्लादेशी   नागरिक  है।  इसके बाद नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुकुमार चंद्र शील (35) है। वह बांग्लादेश के तेतुलिया जिले का निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति चार महीने पहले रफीक नामक एक बांग्लादेशी नागरिक की मदद से अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर आया था। गिरफ्तार व्यक्ति को सिलीगुड़ी महकमा कूट में पेश किया  जाएगा।

By Sonakshi Sarkar