एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life” / “Company”), जिसे पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम के टियर 2 और 3 बाजारों में 50 नए एजेंसी ऑफिस खोलते हुए अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु जैसे प्रमुख मेट्रो शहरों में भी अपना फुटप्रिंट बढ़ाया है। यह पहल ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के इरडा के मिशन के लिए उत्प्रेरक की तरह काम करेगी। यह पहल जीवन बीमा को एक पुश प्रोडक्ट (जबर्दस्ती दिए जाने वाले प्रोडक्ट) से जमीनी स्तर पर जरूरी प्रोडक्ट के रूप में बदल रही है। भारत के इमर्जिंग इकोनॉमिक कॉरिडोर में अपनी एजेंसियों की मौजूदगी बढ़ाते हुए एक्सिस मैक्स लाइफ का उद्देश्य प्रोटेक्शन गैप को खत्म करते हुए और वित्तीय समावेश को बढ़ावा देते हुए अंतिम छोर तक सर्विस देने वाली कंपनी के रूप में खुद को स्थापित करना है।
एक्सिस मैक्स लाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुमित मदान ने कहा, “हमारी प्रतिबद्धता यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय सुरक्षा देश के हर कोने तक पहुंचे। इसकी शुरुआत उन इलाकों में मजबूत पहुंच से होनी चाहिए, जहां लोग इससे वंचित हैं। 50 नए ऑफिस का खुलना टियर 2 एवं 3 के बाजारों पर हमारे फोकस को दिखाता है। इससे उभरते भारत की प्रोटेक्शन की जरूरतों को सीधे तौर पर पूरा करना संभव होगा। स्थानीय स्तर पर एडवाइजर के रूप में प्रतिभाओं को पोषित करते हुए हम ‘भरोसे का पता’ तैयार कर रहे हैं, जो लोगों को सशक्त करता है और हमें 2047 तक सभी के लिए बीमा के इरडा के लक्ष्य में सार्थक योगदान देने में सक्षम बनाता है।”
इंश्योरेंस कवरेज के अतिरिक्त ‘भरोसे का पता’ ऑफिस से स्थानीय स्तर पर रोजगार के उल्लेखनीय अवसर सृजित होंगे। हर ब्रांच के लिए स्ट्रक्चर्ड रिक्रूटमेंट और एम्पावरमेंट प्रोग्राम अपनाया जाएगा। साथ ही यहां डिजिटल टूल्स और फाइनेंशियल एडवाइस के लिए जरूरी प्रशिक्षण से लैस एडवाइजर नियुक्त किए जाएंगे। इस हाइपरलोकल एप्रोच से सुनिश्चित होगा कि फाइनेंशियल एडवाइस यानी वित्तीय सलाह लोगों के लिए सांस्कृतिक साम्य वाली हो और देश के विभिन्न परिवारों की अलग-अलग वित्तीय जरूरतों से बेहतर तरीके से इंटीग्रेट हो सके।
यह वित्त वर्ष 2025-26 में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘भरोसे का पता’ भारत के प्रोटेक्शन इकोसिस्टम को लेकर हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह विस्तार भविष्य के लिए तैयार एजेंसी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले फाउंडेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में काम करता है, जिससे सतत एवं उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस दिए जा सकें।
एक्सिस मैक्स लाइफ ने टियर 2 और 3 के बाजारों में ‘भरोसे का पता’ के रूप में 50 नए एजेंसी ऑफिस खोले
