एक्सिस बैंक ने घोषणा की है कि वह भारत में टेस्ला के लिए पसंदीदा फाइनेंसर (वित्तपोषक) बन गया है। इस साझेदारी के तहत बैंक टेस्ला के ग्राहकों को उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार कस्टमाइज्ड फाइनेंसिंग समाधान और वाहन खरीद का एक बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। यह गठबंधन देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के प्रति एक्सिस बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह समझौता पूरे देश में लागू होगा, जिससे बड़े महानगरों और उभरते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल हब के ग्राहकों को लाभ मिलेगा। ग्राहकों को टेस्ला कार खरीदने के लिए अब आसान, पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया पर आधारित ऋण विकल्प उपलब्ध होंगे। एक्सिस बैंक का लक्ष्य इस नवोन्मेषी और ग्राहक-केंद्रित पहल के माध्यम से प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक सुलभ बनाना है।
