एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए

कोकाता में ३ फरवरी को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में होंडा के दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को सस्ती और सुविधाजनक फाइनेंसिंग सुविधाएं प्रदान करना है। होंडा के पसंदीदा फाइनेंसर के रूप में, एयू बैंक अपनी उन्नत डिजिटल तकनीक और ‘क्विक क्रेडिट’ निर्णय प्रक्रिया का उपयोग करेगा ताकि ग्राहकों को सहज और सरल ऋण अनुभव मिल सके।

इस साझेदारी के तहत एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और होंडा डीलरशिप मिलकर संयुक्त मार्केटिंग और प्रचार गतिविधियां भी चलाएंगे। बैंक के ईडी और डिप्टी सीईओ उत्तम टिबरेवाल ने इस अवसर पर कहा कि होंडा के साथ यह हाथ मिलाना देश भर में बैंक की मोबिलिटी फाइनेंस यात्रा के विस्तार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह समझौता न केवल दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि उन ग्राहकों के लिए भी फायदेमंद होगा जो डिजिटल रूप से सक्षम भुगतान और आसान ऋण विकल्पों की तलाश में हैं।

By rohan