मेडिकल कॉलेज के विश्रामागार में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश, १ गिरफ्तार

104

रायगंज मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित विश्रामागार में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश की घटना को लेकर गुरुवार आधी रात को हड़कंप मच गया। इस घटना में पुलिस ने अजगर सरकार नामक मरीज के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। उस पर पीड़िता से दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप है।

यहाँ मौजूद लोगों ने बताया आरोपी विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

दूसरी ओर रायगंज मेडिकल कॉलेज के सुपर के कार्यालय के सामने इस तरह की घटना से लोग हैरान हैं। इधर घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त पीड़ित महिला को अपने कब्जे में लेकर स्वास्थ्य जांच के लिए उसे रायगंज मेडिकल भेज दिया।