असमः नौका दुर्घटना में 90 में से 87 लोग सुरक्षित, 1 की मौत, 2 की तलाश जारी

235

असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती घाट के पास बुधवार को एक बड़ी नौका एक नौका स्टीमर से टकराने के बाद डूब गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिलाओं सहित लगभग 35 लोग अब भी लापता हैं| दुर्घटना का शिकार हुई नौका पर कुल 120 यात्री सवार थे लेकिन उनमें से कई को बचा लिया गया| असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक महिला को बचाए जाने के बाद जोरहाट अस्पताल में उसकी मौत हो गई. NDRF, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है|

असम के रहने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय जहाजरानी, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हादसे पर गहरा दुख जताया है| मोदी और शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की| उन्होंने नाव हादसे का पूरा अपडेट लिया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया| प्रधानमंत्री मोदी ने असम नाव हादसे पर दुख जताते हुए कहा, ‘लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, सभी के सुरक्षित होने की कामना|’

मुख्यमंत्री सरमा ने बताया, ’90 में से 87 लोगों की पहचान हो गई है, वे अस्पताल में या घर पर सही सलामत हैं| अभी तक 1 मौत हुई है| 2 लोग लापता हैं| सर्च ऑपरेशन जारी है|’ दरअसल, असम के जोरहाट जिले में बुधवार को माजुली जा रही एक प्राइवेट नाव निमती घाट के पास एक सरकारी नाव से टकराने के बाद डूब गई| जिसके बाद नाव में सवार 90 लोग पानी में गिर गए| इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई है, वहीं दो लापता हैं|

मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि दुर्घटना मामले में तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है| ये तीनों अधिकारी अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) विभाग के हैं| सीएम सरमा ने कहा, ‘जोरहाट जिला प्रशासन को दुर्घटना पर क्रिमिनल केस दर्ज करने का निर्देश दिया है| साथ ही इस दुर्घटना की हाई-लेवल जांच भी की जाएगी|’ साथ ही उन्होंने कहा कि जोरहाट और माजुली को जोड़ने वाला एक पुल निर्माणाधीन है| मंत्रियों का एक समूह इसके निर्माण कार्य की समीक्षा करेगा|