गिरफ्तार चीन के नागरिक ने जेल में खुदको किया जख्मी

62

शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद चीनी नागरिक ली जियाकी (63 वर्ष) ने खुद को गंभीर रूप से जख्मी कर लिया है। जेल के हॉस्पिटल वार्ड के शौचालय में वह घायल अवस्था में बेहोश मिला। जेल प्रशासन ने उसे बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की देर शाम एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। जेल प्रशासन का मानना है कि ली जियाकी ने आत्महत्या का प्रयास किया है।

हॉस्पिटल वार्ड में साथी बंदियों से जेल प्रशासन ने पूछताछ की है। बंदियों का कहना है कि चीनी नागरिक ने अपने चश्मे का शीशा तोड़कर उससे अपने प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया। उसे गहरा जख्म आया और अत्यधिक खून रिसाव से वह शौचालय में ही बेहोश हो गया था।

उसकी भाषा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी या जेल के दूसरे बंदी नहीं समझ पा रहे हैं। जेल में शाम में उसने दही-चूड़ा खाया था। सुबह में नाश्ता के बाद दिनभर वार्ड में सोया रहा। गै उसे दिन में बंदियों ने रोते हुए भी देखा।