डकैत गिरोह के एक और सदस्य गिरफ्तार, चार की हो चुकी है गिरफ़्तारी

124

एनजेपी थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर फूलबाड़ी इलाके से  डकैत गिरोह का एक और सदस्य को  गिरफ्तार किया है. गौरतलब है शुक्रवार, 29 मई को दस बदमाशों का एक गुट डकैती के मकसद से फूलबाड़ी इलाके में जमा हुआ था। पुलिस के अनुसार फूलबाड़ी बाजार क्षेत्र में 29 मई की रात 10 से 12 बजे लूटपाट के  इरादे से आग्नेयास्त्र व  विभिन्न धारदार हथियारों के साथ जमा हुए थे। गुप्त सूत्रों के अनुसार, एनजेपी थाने की सफेदपोश पुलिस ने अभियान चलाकर चार  बदमाशों को पकड़ा जबकि कई फरार होने में सफल रहे। इन लोगोंसे पूछताछ के बाद,  पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इनमें से एक  फिरोज को कल फूलबाड़ी इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।